Thursday, 10 March 2022

उधार नहीं लौटाने पर पत्नी को उठाने की कोशिश, थाने में मामला दर्ज।

मेरठ 09 मार्च (CY न्यूज) थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में एक युवक को होटल मालिक से उधार की रकम नहीं लौटाना भारी पड़ गया। रकम वापस नहीं करने पर होटल मालिक ने युवक की पत्नी को उठाने की कोशिश की। मामला थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस होटल मालिक को तलाश करने के लिये दबिश दे रही है। थाने पहुंचे लिसाड़ी गेट के सददीक नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह क्षेत्र के ही एक होटल में काम करता है। कुछ माह पहले उसने मालिक से 10 हजार रुपये उधार लिए थे, जो कुछ समय बाद ही लौटा दिए थे। आरोप है कि मालिक फिर भी रुपये मांग रहा है। बुधवार सुबह वह काम पर था। जबकि मालिक घर पहुंच गया। उसने पत्नी से रुपये मांगे तो उसने लौटाने की बात कही। इस पर आरोपी उसकी पत्नी को उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...