Thursday, 17 March 2022

उपजा ने मनाया सदर तहसील में होली मिलन समारोह।


मेरठ 16 मार्च (CY न्यूज) मेरठ की सदर तहसील में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय चौधरी व जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने सदर तहसील इकाई से अमित धामा को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया की सदर तहसील से तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार व तहसील महामंत्री ठाकुर प्रमीत सिंह कुशवाह है। जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के हित के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा किसी भी पत्रकार साथी के साथ में कोई भी घटना होती है तो उसके साथ हमारा संगठन खड़ा है। जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने बताया उन्होंने हमेशा पत्रकारों के हित के लिए आवाज उठाई है और पत्रकारों को न्याय दिलाने में हमेशा आगे रहे हैं। तहसील अध्यक्ष मनोज ने बताया सभी पत्रकार साथियों के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। तहसील महामंत्री ठाकुर प्रमीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि वो हमेशा पत्रकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विश्वास राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा सभी पत्रकार साथियों का साथ ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर फास्ट न्यूज़ के संपादक अजय शर्मा ने बताया कि संगठन के साथ हर पत्रकार कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। इस कार्यक्रम में उपजा के आई.टी प्रभारी अंकुश राणा, पत्रकार अनिल कुमार, पत्रकार उज्जवल रस्तोगी, पत्रकार रूपाली रस्तोगी, पत्रकार देवेंद्र शर्मा, पत्रकार दीपक गुप्ता, पत्रकार आकाश उपाध्याय, पत्रकार नितिन त्यागी व अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...