Thursday, 17 March 2022

यूनिवर्सल प्ले स्कूल में मनाई होली धूमधाम से।


मेरठ 16 मार्च (CY न्यूज) यूनिवर्सल प्ले स्कूल में होली का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ चेयरमैन बबीता सोम व देवराज सिंह सोम ने किया साथी ही बबीता सोम ने बच्चों को होली के विषय में बताया। साथ ही यह बताया कि होली भाई चारे का त्यौहार है। इस दिन हम सभी बुराइयों को छोड़कर नई शुरुआत करते हैं। प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह ने बताया कि जिस प्रकार हम रंग गुलाल में रंग कर एक समान हो जाते हैं उसी प्रकार हमें सभी के साथ ऊंच-नीच का भाव ईर्ष्या द्वेष न रखकर एक समान होकर रहने की सीख लेनी चाहिए। साथ ही सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए स्कूल की अध्यापिका रिशु गर्ग, सारिका, मनु, नूपुर, नेहा, नंदिनी, कीर्ति धवन आदि का विशेष योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...