मोदीनगर 16 मार्च (CY न्यूज) डा.के.एन मोदी ग्लोबल स्कूल की शाखा प्रीति पेंग्विंस में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली उत्सव बड़े उत्साह और जोर शोर के साथ मनाया गया। सेशन का आखिरी दिन नन्हें बच्चों के लिए उत्साह से भरा रहा उन्होंने कोरोना काल के लंबे समय बाद कोई त्यौहार एकत्र होकर मनाया। इस उत्सव पर स्कूल की हेड मिस्ट्रेस विभा त्यागी ने नन्हें बच्चों के लिए विशेष सभा का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों को रंगो के त्योहार होली के महत्व और होली खेलते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों से कृत्रिम रंगों से बचकर सुरक्षित होली खेलने का आग्रह किया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों ने नन्हें मुन्ने बच्चों को गुलाल लगाकर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने अपने पसंदीदा गीतों पर नृत्य कर भरपूर आनंद भी उठाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार उप प्रधानाचार्य साधना चौधरी, शालिनी, अंजू, पी.आर ओ तरुण कुमार, निदेशक मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment