मेरठ 16 मार्च (CY न्यूज) हापुड जनपद के ग्राम नानपुर में स्थित रूद्रा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलोजी में दो-दिवसीय होली मिलन समारोह का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनाक 15.03.2022 को कॉलिज में रंगोली व साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ओर अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाया तथा मनमोहक रंगोलियों मनाई, जिसमें बी.एस.सी प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं ने प्रथम स्थान, बी.ए.प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं ने द्वितीय स्थान व बी.एड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलिज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दिप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर कॉलिज के छात्र/छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुध कर दिया। बी.ए की छात्रा भारती व काजल (राधा-कृष्ण) के होली के नृत्य ने सभी को पूरी तरह होली के रंगों में सराबोर कर दिया। वर्षा अधाना के देश भक्ति गीत की प्रस्तुति ने सभी की प्रशंसा बटोरी। इस अवसर पर कॉलिज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने कहा कि रंगों के इस पर्व पर इस दुनिया को समझना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि यह बहुत रंगीली है। यह दुनिया तभी रंगीन है जब हम किसी जरूरतमंद के काम आये। “परहित सरिस धर्म नंहि भाई, परपीड़ा सम नहि अधमाई।" यदि हम अच्छे काम करते है, सत्यम शिवम सुन्दरम के आदर्श मुल्यों के अनुसार आचरण करते है तो हमारी यह दुनिया तथा वह दुनिया दोनों ही रंगीन हो जायेंगी। जिस प्रकार से आज हम महात्मा गाँधी, स्वामी विवेकानंद, नेता सुभाषचंद बोस, अब्दुल कलाम, गुरू नानक व महात्मा बुद्ध जैसे न जाने कितने ही महापुरूषों के आदर्शो से प्रेरणा लेते है, उन्हें याद करते है यही तो वह दुनिया है, यही आध्यात्मिक जगत है। प्राचार्य महोदय ने सभी शिक्षक/शिक्षकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व सभी छात्र/छात्राओं को होली की शुभकामनाएँ दी। और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र/छात्राओं की रचनात्मक शक्ति को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होनें विजेता छात्र/छात्राओं को ट्राफियाँ देकर पुरस्कृत किया। कॉलिज के निदेशक डा.पवन तोमर ने सभी को होली की शुभकामनाएँ दी और मिल-जुलकर होली का त्योहार मनाने के लिये कहा। फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.जफर वसी ने कहा कि होली प्रेम, शांति व भाईचारे का त्योहार है। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, विकास मोहन, शैंकी त्यागी, अश्विनी मिश्रा, डा.शुभम सिंह भाटी, डा.सरफराज आलम, डा.पूनम तेवतिया, राजकुमार वर्मा, हरेन्द्र सिंह, अनुज चौहान, आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन रूचि शर्मा ने किया। इस अवसर पर मोनिका शर्मा, कविता रानी, ममता कोहली, इरम राजपूत, प्रिया, बबीता, अंकित कुमार, एस.के. गौतम, रामानन्द सागर, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment