Sunday, 13 March 2022

कार सवार टैक्सी चालक पर हमलावरों ने बरसाई गोलियां।

मेरठ 12 मार्च (CY न्यूज) थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव के पास कार से घर लौट रहे एक टैक्सी चालक पर हमलावरों ने गोलियों से हमला कर दिया। टैक्सी चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से नवादा निवासी दुष्यंत कंकरखेड़ा में रहता है। दुष्यंत रामनगर स्थित यश ट्रांसपोर्ट पर टैक्सी चलाता है। रात के समय वह कार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह डिफेंस एन्कलेव के पास पहुंचा तभी क्रेटा में सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर कार सवार फरार हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में फ्यूचर  प्लस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...