Sunday, 13 March 2022

मंगलम सत्संग भवन में महिला होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

मेरठ 12 मार्च (CY न्यूज) महिला होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलम सत्संग भवन में बीजेपी पार्षद शिखा सिंघल (वार्ड नं.48), कविता अग्रवाल, नीतू गुप्ता, प्रेरणा गोयल, तनु वर्मा, मंजू महेश्वरी के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें आयोजक द्वारा सेल्स डांस, गरबा, राधा-कृष्ण का डांस, फूलों की होली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने होली के रंगारंग कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया और प्रोग्राम को आयोजित करने वाले सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर बीजेपी पार्षद शिखा सिंघल( वार्ड न.48), कविता अग्रवाल, नीतू गुप्ता, प्रेरणा गोयल, तनु वर्मा, मंजू महेश्वरी, पूजा चौधरी, शशि कश्यप आदि महिलाएं मौजूद रही।






No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...