Sunday, 13 March 2022

वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा मनाया गया धूमधाम से होली मिलन समारोह।


मेरठ 12 मार्च (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा सूरज कुंड रोड, मूर्ति महादेव मंदिर में होली मिलन समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष एव कार्यक्रम संयोजिका शालिनी अग्रवाल ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस बार भी वैश्य महिला समाज ने फूलों और चंदन से पारंपरिक होली खेली और होली के विभिन्न गीतों पर नृत्य करके स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। बच्चों में वृंदा और साक्षी ने राधा कृष्ण का रूप बनाकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा इशिता, पाहुनी, प्रिशा, राधिका, अनुष्का और दिव्यांशी, शगुन, अक्षत, नितांश, मान्या, आराध्या आदि बच्चों ने भी राधा कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में 58 वार्ड के पार्षद अंशुल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी हुआ। सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायिका शिवानी  वाधवा, सीमा अग्रवाल, सुधा गोयल, हेमलता विश्नोई, बबीता गोयल कनिका, पार्षद पूनम, निशा गुप्ता, रूपाली आदि महिलाओं का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल और मेरठ महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई के साथ जिला महामंत्री अनीता, पायल, गुंजन, राधा, सारिका, नीतू, हिमानी, प्रभा, बिंदिया, कविता, खुशी आदि उपस्थित रहीं।









No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...