Sunday, 13 March 2022

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया थाना रानीपुर व चौकी भगगड़वा का औचक निरीक्षण।


बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 13 मार्च (CY न्यूज) बीती रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना रानीपुर व चौकी भगगड़वा का औचक निरीक्षक किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, थाने की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आई.जी.आर.एस आदि का निरीक्षण किया गया व आगामी त्यौहार के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...