Sunday, 13 March 2022

साथ फेरे रेस्टोरेंट में हुआ होली गुलाल कार्यक्रम का आयोजन।


मेरठ 13 मार्च (CY न्यूज) होली गुलाल कार्यक्रम शिखा बंसल की अध्यक्षता में गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री डोली, महानगर कोषाध्यक्ष रूचि गर्ग, यशोदा यादव व मोना सहगल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता रही। जिसके निर्णायक जज के तौर पर माडल इकरार और डांस कोरियोग्राफर एकता गुप्ता उपस्थित रहीं। मांडलिग में प्रथम पुरस्कार रानू, द्वितीय पुरस्कार पूजा गुप्ता, तृतीय पुरस्कार निधि शर्मा, डांस प्रतियोगिता में प्रथम पूनम, द्वितीय शिवानी, तृतीय कक्षा रही साथ ही सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...