Saturday, 12 March 2022

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से लोग हो रहे हैं परेशान।

डीजल न मिलने से किसानों नहीं कर पा रहे हैं सिंचाई।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 मार्च (CY न्यूज) चुनाव के बाद पेट्रोल के दामों में इजाफा की बात को लेकर पेट्रोल पंप पर ताला लटक गया है। पेट्रोल पम्प कर्मी पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर वाहन सवारों व किसानों को वापस लौटा रहे हैं। लोगों का आरोप है पेट्रोल पम्प मालिक पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की आशंका से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण कर रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। लेकिन रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध और प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका लोगों को परेशान कर रही है। इसी वजह से पेट्रोल पंपों पर स्टाक में तेल खरीदने वालों की तादात बढ़ गई है। लेकिन पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर पेट्रोल कर्मी वापस लौटा रहे हैं। कस्बे में  ड्यूटी पर जाने वाले बाइक सवारों व चारपहिया वाहनों को तेल नहीं मिल रहा है। किसानों को डीजल नहीं मिलने से गेहूं की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। कस्बे के ओम त्रिपाठी, बबलू पंडित, अनूप पोरवाल, लाला शर्मा, संजय राजपूत, सतीश शर्मा, अदित्य पोरवाल, कमल गुप्ता, विपिन गुप्ता, नीरज सिंह, हर्षित गुप्ता आदि लोगों ने बताया है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...