Saturday, 12 March 2022

आशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी आशा संगिनी।

मेडिकल कालेज में आशा संगिनियों को दिया जा रह प्रशिक्षण।

अब प्रशिक्षित संगिनी क्लस्टर बैठक कर आशा कार्यकर्ताओं को देंगी प्रशिक्षण।

मेरठ 11 मार्च (CY न्यूज) आशा कार्यकर्ताओं को फील्ड में आने वाली समस्याओं का समाधान करने एवं उनकी क्षमतावर्धन करने के लिए मेडिकल कालेज के ए.डी कार्यालय स्थित ट्रेनिंग सेंटर में आशा संगिनी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 7 मार्च से शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा संगिनी को बताया जा रहा है कि क्लस्टर बैठक में वह किस तरह मुख्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषयों पर आशा कार्यकर्ताओं का नियमित क्षमतावर्धन कर उनके ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाएंगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाण्पूजा शर्मा ने बताया आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की हर योजना और कार्यक्रम लोगों के बीच सही तरीके से पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को इसका ज्ञान होना जरूरी है। फील्ड में आने वाली दिक्कतों को आशा कार्यकर्ता कैसे सुलझाएंगी इसका प्रशिक्षण आशा संगिनि उनको देंगी। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षमतावर्धन के लिए आशा संगिनियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। क्लस्टर बैठक में पीयर लर्निंग के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम बनाने की नई जिम्मेदारी आशा संगिनी को दी गयी है।

सात से 17 मार्च तक चलने वाले 10 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में 82 आशा संगिनियों और 12 ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.सी.एच जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला समुदाय विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला समुदाय विशेषज्ञ हरपाल सिंह ने बताया क्लस्टर बैठक में प्रतिमाह आयोजित किये जाने वाले सत्र का निर्धारण शासन स्तर पर कर दिया गया है। अब प्रदेश भर में एक तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।उन्होंने बताया अप्रैल में डायरिया से बचाव एवं उपचार मई में केवल स्तनपान, कम वजन के बच्चे का प्रबंधन, जून में जन्म योजना बनवाना, संस्थागत प्रसव एवं परिवार नियोजन, जुलाई में नवजात में खतरे के लक्षणों की पहचान एवं संदर्भन, अगस्त में गर्भवती का जल्द पंजीकरण एवं वी.एच.आई.आर अपडेशन सितम्बर में गर्भवती की प्रसव पूर्व देखभाल एवं आयरन टेबलेट सेवन, अक्टूबर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला की पहचान, प्रीटर्म लेबर की पहचान एवं संदर्भन, प्रसव पश्चात महिला में खतरे के लक्षणों की पहचान, नवम्बर में टीकाकरण एवं ग्राम्य स्वास्थ्य पोषण दिवस की सेवाओं की गुणवत्ता, दिसम्बर में नवजात शिशु की देखभाल, जनवरी में निमोनिया, बचाव एवं उपचार, फरवरी में गैर संचारी रोग, मार्च में वी.एच.एस.एन.सी पर फोकस रहेगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन्हीं विषयों पर जानकारी देंगी। यह सभी जानकारी लोगों को किस प्रकार देनी है इस बारे में आशा संगिनी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...