मेरठ 08 मार्च (CY न्यूज) ओपटीमस हेल्थ केयर और रोटरी क्लब मेरठ महान द्वारा महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च मंगलवार को महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के लिए कमर दर्द , घुटनो के दर्द, जोड़ों के दर्द, नसों के दर्द, सर्वाइकल दर्द, सायटिका दर्द, स्लिप डिस्क का दर्द, सर दर्द, माइग्रेन का दर्द आदि विभिन्न प्रकार के दर्दों के लिए निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाली 86 महिलाओं कीं पॉस्चर अनालिसिस जाँच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, मोटापे की जाँच भी निशुल्क की गई। शिविर का आयोजन डा.के.पी सैनी के क्लिनिक बागपत रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के दर्दों से बचने की एवम स्वयं को स्वस्थ रखने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब से डा.वैभव मिश्रा, आशीष माहेश्वरी, मुकेश मित्तल, राहुल मित्तल, विकास जैन, मयंक अग्रवाल आई.आई.एम.टी तथा ऑप्टिमस हेल्थकेयर से डा.विधि जैन, डा.दीपक, डा.साधना, आशीष सैनी, नीलम, शुभम, शालू एवं सृष्टि का विशेष सहयोग रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment