Wednesday, 9 March 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर।


मोदीनगर 08 मार्च (CY न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा सभासद निशा जयसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जयसवाल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें फिजीशियन नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन और नजर के चश्मे का पंजीकरण भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी को सम्मानित किया और केक काट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। वही अलका चौधरी ने कहा की भाजपा सभासद निशा जयसवाल का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं की आपने मुझे मुझे इस सम्मान के काबिल समझा। मैं किन शब्दों में आपका आभार व्यक्त करू मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। शिविर में डी.जे इंस्टिट्यूट के चिकित्सक सर्वश्री डा.देवांशु चौधरी, भाजपा विधायक डा.मंजू  शिवाच, ब्लॉक प्रमुख सुचिता सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनिला आर्य, नीता जायसवाल, पूजा पवार, डा.मोहित त्यागी, डा.मोनालिका, डा.अंकुर पांडे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...