मेरठ 14 मार्च (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा गूगल मीट के माद्यम से प्ले सेफ होली विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष व पीयूष गोयल जी ने की व कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डर्मेटोलॉजिस्ट डा.शिशिर गुप्ता रहे। डर्मेटोलॉजिस्ट डा.शिशिर गुप्ता ने बताया कि होली के त्योहार पर हर्बल व केमिकल्स फ्री रंगों का प्रियोग करे। रंग वाली होली के दिन से 4 दिन पहले किसी भी प्रकार का ट्रीटमेंट स्किन व बालों का ना कराएं। बालों की स्ट्रेटनिंग अथवा ब्लीच कराने से वह कमजोर हो जाते हैं जिससे उन पर रंगों का असर अधिक होता है। होली खेलने से पहले पूरे शरीर व बालों पर गोले के तेल अथवा ओलिव आयल लगाएं जिससे शरीर पर रंगों का दुष्प्रभाव ना पड़े। अपने हाथों की उंगलियों को थोड़ी देर तेल में डूबा दें और उसके पश्चात उनकी अच्छी तरह से मालिश करें ताकि रंग नाखूनों की जड़ों में नुकसान ना पहुंचाएं। मालिश करने के बाद अपने मुँह व हाथों पर सनस्क्रीन अवश्य लगाएं ताकि धूप से स्किन पर और ज्यादा दुष्प्रभाव ना पड़े। होली खेलने से पहले पूरी बाजू की कमीज तथा पेंट पहने जिससे हाथों पर रंग कम लगे। अपने सर पर एक रुमाल बांधकर कैप अवश्य लगाएं जिससे सर के बालों में रंग कम लगे। जिन लोगों को एग्जिमा अथवा सोराइसिस जैसी बीमारी है वह केमिकल अथवा रंगों से ना खेले, कोशिश करें कि वह टेसू के फूल अथवा हर्बल रंगों से ही होली खेले। होली खेलते समय अपने ऊपर वे दूसरों पर साफ पानी डालें ताकि शरीर पर लगा रंग अंदर तक ना जाए और स्किन हाइड्रेटेड रहे। होली खेलने के पश्चात पहले पानी से अच्छी तरह अपने शरीर को धोएं ताकि शरीर पर लगा रंग पानी के सहारे निकल जाए, उसके बाद किसी भी साधारण नहाने की साबुन से जैसे जॉनसन बेबी सोप, पीअर्स से नहाएं। किसी प्रकार का डिटर्जेंट हथवा कपड़ा धोने वाली साबुन का इस्तेमाल नहाने में ना करें। नहाने के बाद अपने शरीर व सर के बालों पर अच्छे से गोले का तेल अथवा ओलिव आयल लगाएं। किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर अपने पास के चिकित्सक से संपर्क कर दवा ले। होली के रंग से किसी भी प्रकार की एलर्जी स्वतः ही अपने आप कुछ ही समय में ठीक हो जाती है। होली के पश्चात अगले लगभग 10 से 12 दिन तक किसी भी प्रकार का स्किन ट्रीटमेंट अथवा बालों का ट्रीटमेंट ना कराएं।रोजमर्रा के जीवन में डॉक्टर शिशिर गुप्ता ने ताला भोजन अथवा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीने से शरीर व स्किन स्वस्थ रहती है। क्लब निदेशक आयुष पीयूष गोयल ने बताया कि होली का त्योहार सात्विक ढंग से मनाये होली पर हरे भरे पेड़ ना काटे होली पर मादक प्रदार्थों का प्रयोग ना करे। होली का त्योहार प्रेम और आपसी भाई चारे से मनाए। कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा, विपुल सिंघल, एस.के शर्मा, सोनल विश्नोई, शालिनी अग्रवाल, प्रिया, राकेश गोयल, विशाखा आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment