मेरठ 15 मार्च (CY न्यूज) मेरठ प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी नगर क्षेत्र मेरठ में होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता ने बताया की विद्यालय में वार्षिकोत्सव और होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, पार्षद राजीव गुप्ता काले नगर, शिक्षा अधिकारी मेरठ सत्येंद्र पाल ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। नगर शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि है विद्यालय वास्तव में उदाहरनीय विद्यालय है और अन्य विद्यालयों को इससे सीख लेते हुए अपने विद्यालयों को आदर्श बनाना चाहिए। व्यापार संघ के अध्यक्ष ने पूर्ण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि विद्यालय में आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों को विद्यालय की तरफ से गुलाल, पिचकारी, पानी की बोतल, बिस्कुट, चॉकलेट, चिप्स आदि का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुसूदन कौशिक महानगर अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, दीपमाला, आंचल गुप्ता, सुमनलता बंसल, हुमा शाहिद, शिखा शर्मा, विनीता देवी निशात, संजीव भारद्वाज दिलशाद अली, नितिन कुमार अनिरुद्ध शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment