मोदीनगर 08 अप्रैल (CY न्यूज़) दिनांक 08.04.2022 की रात्रि को एस.ओ.जी टीम एस.पी ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा थाना मुरादनगर से गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त अनिल पुत्र जिले सिंह निवासी गदाना थाना मोदीनगर गाजियाबाद को मय एक अबैथ तमंचा 315 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना मुरादनगर के मु.अ.सं.282/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा 10 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त हत्या का प्रयास डकैती चोरी आदि जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
1.अनिल पुत्र जिले सिंह निवासी गदाना थाना मोदीनगर गाजियाबाद।
बरामदगी का विवरण:
1.01 तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर।
आपराधिक इतिहास:
1.मु.अ.स 501/2008 धारा 302/307 आई.पी.सी थाना मुरादनगर गाजियाबाद।
2.मु.अ.स.282/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मुरादनगर गाजियाबाद।
3.मु.अ.स.359/2011 धारा 174ए आई.पी.सी थाना मुरादनगर गाजियाबाद।
4.मु.अ.स.150/2007 धारा 394/427411 आई.पी.सी थाना निबाडी गाजियाबाद।
5.मु.अ.स.349/2008 धारा 457/380/411 आई.पी.सी थाना मोदीनगर गाजियाबाद।
7.मु.अ.स.280/2008 धारा 302/120 बी आई.पी.सी थाना मुरादनगर मोदीनगर गाजियाबाद।
8.मु.अ.स./2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोदीनगर गाजियाबाद।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1.एस.एच.ओ अनीता चौहान
2.एस.आई धर्मेंद्र बालियान
3.एच.सी अरुण कुमार
4.एच.सी पंकज शर्मा
5.सी.अनिल सिंह

No comments:
Post a Comment