Friday, 29 April 2022

बुल्डोजर की मदद से गिराए 200 से ज्यादा निर्माण।

हाईवे चैड़ीकरण के बीच में आने वाले मंदिर को शिफ्ट कराएगा प्रशासन।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) एन.एच 119 (मेरठ-पौड़ी हाईवे) पर मेरठ पुलिस प्रशासन और एन.एच.ए.आई ने अवैध कब्जों को गिराना शुरू किया। मेरठ-मवाना मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ रजपुरा गांव से लेकर 3 किमी की दूरी में 200 से ज्यादा निर्माण कार्य गिराए गए। इस दौरान एन.एच.ए.आई के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बीच हनुमान मंदिर को छोड़ दिया गया, जिसे शिफ्ट करने की बात अधिकारियों ने कही है। यहां मंदिर के दोनों साइड और बराबर के मकान को तोड़कर गिरा दिया गया। मेरठ मवाना मार्ग पर रजपुरा, सलारपुर के बीच अलग अलग स्थानों पर 10 बुलडोजर लगाए गए थे। जहां सुरक्षा को देखते हुए पुलिस फोर्स की भी ड्यूटी लगाई गई। कानून व्यवस्था को लेकर एस.डी.एम सदर भी मौके पर फोर्स के साथ मौजूद रहे। यहां 200 से ज्यादा घर, दुकानें, गोदाम, स्कूल और कॉलेजों की दीवार, पेट्रोल पंप के हिस्से, मंडप भी तोड़े गए। दोपहर से लेकर मंगलवार शाम तक यह कार्रवाई चली। एन.एच 119 पर फोरलेन के चैड़ीकरण का किया गया। मेरठ-मवाना मार्ग पर आबादी के बीच लोगों ने अपने कब्जे नहीं हटाए थे। कई बार पुलिस और प्रशासन की टीम ने इन्हें हटाने के लिए कहा। लेकिन उसके बाद भी यह कब्जा नहीं हटा सके। जहां दुकानें और अन्य मकानों को तोड़ना था। एन.एच.ए.आई उन लोगों को जमीन का मुआवजा दे चुकी है। लेकिन उसके बाद भी इन लोगों ने कब्जे नहीं हटाए थे। ट्रांसलम स्कूल की दीवार भी तोड़ी गई। सड़क किनारे आने वाले तीन मंजिला घरों के भी आगे के हिस्से तोड़ दिए गए। सड़क के दोनों तरफ मलबा ही मलबा है। इस पूरे मामले में एस.डी.एम सदर संदीप भागिया का कहना है कि हाईवे के चैड़ीकरण को लेकर पूरी प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य गिराए गए हैं। हाईवे किनारे जो मंदिर है उसे शिफ्ट किया जाना है। दूसरे स्थान पर जब मंदिर तैयार हो जाएगा, उसके बाद यहां से हटा दिया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...