Saturday, 23 April 2022

युवा एकता सेवा समिति संगठन की बैठक सम्पन्न हुई।

     

मेरठ 23 अप्रैल (CY न्यूज़) युवा एकता सेवा समिति संगठन के प्रदेश संरक्षक ललित चौहान के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य कार्यलय पर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों का बैठक मे हार्दिक अभिनन्दन स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की वहीं पूर्व प्रदेश प्रमुख सोनू तानिया ने नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन करने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्रदेश प्रमुख सोनू तानिया, पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार जाटव, पूर्व प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र सोम, पूर्व प्रदेश मंत्री सुधीर पटेल, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...