Monday, 11 April 2022

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वाधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।


मेरठ 10 अप्रैल (CY न्यूज़) सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज एवं उन्मुक्त भारत संस्था, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वाधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से कराया गया। इस सातवीं सुभारती एवं उन्मुक्त भारत राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 2022 (स्कूल लेवल) का विषय राजनेताओं का धर्म आधारित संबोधन लोकनीति और मानवता के खिलाफ है। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वागत संबोधन सुभारती विधि संस्थान के संकायाध्यक्ष प्रो.(डा.) वैभव गोयल भारतीय ने प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्कूली छात्रों के लिए यह वाद-विवाद प्रतियोगिता नि:सन्देह लाभदायक सिद्ध होगी। हमारे राजनितिज्ञों को राजनीति के धर्म का पालन करना चाहिए और धर्म की राजनीति छोड़ देनी चाहिए। आज हर कोई मानवता के लिए बड़ी-बड़ी बातें तो करता है, मगर कभी ईमानदारी से उसी मानवता की सेवा के लिए अपनी सोच को नही बदलता। राजनीति व धर्म का गठजोड़ नि:सन्देह लोकतंत्रात्मक व्यवस्था के खिलाफ है। यह गठजोड़ मानवता के लिए भी नुकसान जनक है। सुभारती मूटकोर्ट एसोसिएशन की आफरीन आल्मास एवं एना सिसोदिया ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया गया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में देश भर के 8 स्कूलों के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में जज की भूमिका डा.नेहा बहल व निशा सिंह ने निभायी। इस कार्यक्रम का संचालन सुभारती लॉ कॉलिज की छात्रा सृष्टि भारद्वाज ने किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय 12 अप्रैल को किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शिवानी अग्रवाल परमजीत, अमन बंसल, रीतिका आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...