मेरठ 26 अप्रैल (CY न्यूज़) जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के पंडित रविंद्र शर्मा को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जनपद मेरठ पर नियुक्त किया गया। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष जनपद मेरठ चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बधाई दी जिनमें जिला मंत्री गौरव मलिक, पवन वशिष्ठ, विक्की पंजाबी, सरदार गुरु शरण सिंह, धीरज चावला, भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका मीरा सिंह ने पंडित रविंद्र शर्मा का उत्साहवर्धन किया एवं पुष्प देकर पंडित रविंद्र शर्मा को सम्मानित किया।


No comments:
Post a Comment