Monday, 18 April 2022

जसवंत राय अस्पताल द्वारा "फ्लेमलेस कुकिंग" का किया गया आयोजन।


मेरठ 17 अप्रैल (CY न्यूज़) विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेरठ के जसवंत राय अस्पताल द्वारा "फ्लेमलेस कुकिंग" का आयोजन किया गया। जिसमें रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण के साथ-साथ गैस/चूल्हे से होने वाले शारीरिक और पर्यावरणीय नुकसान की जागरूकता भी था। छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले कॉलेज की प्रचार्या डा.अनुप्रिता शर्मा, उप प्रचार्या डा.पूनम नागर और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष निधि शर्मा ने संयुक्त रूप से छात्राओं का हौसला बढ़ाया और प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कॉलेज की प्रवक्ता कृति व सिया भिवानिया का योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...