Tuesday, 26 April 2022

जिसके साथ सात फेरे लिए उसे उतारा मौत के घाट।

मामूली कहासुनी पर पत्नी की गर्दन रेत कर हत्या।

मेरठ 25 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना खरखौदा के कस्बे तिहाई मोहल्ले में सोमवार की सुबह मामूली कहासुनी पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का   गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद थाने में पहुंच कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। घटना सोमवार सुबह की है। तिहाई मोहल्ला निवासी विनोद अपनी पत्नी पूनम व दो बच्चों  बबलू और वंदना के साथ रहता है। सुबह के समय किसी बात को लेकर  विनोद व उनकी पत्नि पूनम के साथ कहासुनी हो गयी। मामला इतना बढा कि विनोद ने धारदार हथियार से पूनम की गर्दन रेत दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी विनोद खुन से लथपथ होकर थाने में पहुंचा तो वहां हडकंप मच गया। सारा घटनाक्रम जानने के बाद आनन फानन में पुलिस घटनास्थल पहुंची। वहां पर पूनम का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी स्वजनों को लगी वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे। स्वरजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटीहै। थाना प्रभारी आर.एन सिंह का कहना है कि मामले छानबीन करने में जुटी है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...