Thursday, 14 April 2022

मानव हो सावधान, तभी होगा स्वच्छ भारत अभियान।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 अप्रैल (CY न्यूज़) ब्लॉक सहार के कस्बा कंचौसी में गली, मुहल्ले, सड़कों जहां पर भी देखो गंदगी ही नजर आएगी। कुछ लोग अपने घरों का कूड़ा करकट अपने ही घरों के आस-पास फेंक देते हैं। जो मानवीय दृष्टिकोण से एक बुरी आदत है। जिसका सीधा प्रभाव पर्यावरण पर पड़ता है। और इसी के कारण हमारा पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। मानव के साथ-साथ इस पर्यावरण परिक्षेत्र में रहने वाले दूध देने वाले पशु व अन्य पालतू जानवर इसी गंदगी का शिकार हो रहे हैं। जिससे गौरैया, गिद्ध जैसी कई प्रजातियां लगभग नष्ट होती जा रही है। जहां सरकार द्वारा पूरे भारत में स्वच्छ भारत अभियान मिशन चलाया जा रहा है। वहीं लोगों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी केवल मानव जाति के साथ ही नहीं बल्कि देश के साथ भी धोखा है। जब तक हम सभी लोग मिलकर आपस में सफाई अभियान में हिस्सा नहीं लेंगे। तब तक सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह मिशन कभी पूरा नहीं हो सकता। सफाई कर्मियों, ग्राम प्रधानों, सदस्यों, बुद्धजीवियों आदि सभी को स्वच्छ भारत अभियान मिशन के तहत कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...