Friday, 8 April 2022

दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर की आत्महत्या।

आरोपी देता था अश्लील वीडियो वायरल की धमकी।

मेरठ 07 अप्रैल (CY न्यूज़) खरखौदा क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 36 वर्षीय महिला के पति के अनुसार कुछ समय पहले उसकी पत्नी से गांव के ही इंद्रेश पाल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। आरोपी आए दिन महिला को ब्लैकमेल करता था। लगातार उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर पीड़ित महिला ने कीटनाशक दवा पी ली। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने इंद्रेश के खिलाफ थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...