मेरठ 13 अप्रैल (CY न्यूज़) भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल सामाजिक समरसता दिवस के अंतर्गत बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन प्यारेलाल हॉस्पिटल मेरठ में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंघल, मेरठ दक्षिण से विधायक मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर, मेरठ शहर विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा रहें। कार्यक्रम में महामंत्री राजकुमार सोनकर, महेश बाली अरविंद मारवाड़ी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष परवेश गुमी, विनोद जाटव, पीयूष शर्मा मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा की सहभागिता रही। महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर में 61 यूनिट ब्लड डोनेशन किया। जिसमें मुख्य अतिथि (राज्यमंत्री ऊर्जा) विधायक सोमेंद्र तोमर ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तारीफ की व कहा युवा मोर्चा हमेशा सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है क्योंकि कोई भी परिस्थिति हो युवा मोर्चा हमेशा अपना 100% दे कर कार्य करता है वह उस कार्यक्रम को सफल बनाता है। कार्यक्रम के संयोजक कमल मित्तल व रमन बालियान रहे।


No comments:
Post a Comment