देहली गेट पुलिस व एस.ओ.जी ने गिरोह के 10 सदस्यों को भी दबोचा।
मेरठ 26 अप्रैल (CY न्यूज़) मेरठ एस.ओ.जी व देहली गेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल लूट गिरोह के सरगना सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो करोड के लूटे गये मोबाइल और लाखों की विदेशी शराब को बरामद किया। गिरोह के सरगना शरद गोस्वामी की पुलिस लंबे समय से तलाश में जुटी थी। पुलिस का कहना है उन्हें जानकारी मिली थी। गिरोह का सरगना शरद गोस्वामी मोबाइल का सौदा करने के आ रहा था। इस पर एस.ओ.जी के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए शरद गोस्वामी समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गये गिरोह के सदस्यों से 2 करोड रूपये के लूटे गये मोबाइल और कीमती विदेशी शराब को बरामद किया है। पुलिस और एस.ओ.जी अभी पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ करने में जुटी है। शरद गोस्वामी पुलिस की रडार पर लम्बे समय था। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

No comments:
Post a Comment