Friday, 15 April 2022

गुरुवार को सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पर हुआ तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ।

 


मेरठ 14 अप्रैल (CY न्यूज़) महानगर के प्रतिष्ठित सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर बुढाना गेट, मेरठ पर तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव समारोह का विधिवत उद्घाटन अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। गुरुवार को तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का विधिवत शुभारंभ 6.30 बजे बाबा के समक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज (एम.एल.सी), ओंकार शुक्ल (संयुक्त शिक्षा निदेशक, मेरठ मंडल) व विनोद भारती ने अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर किया एवं हनुमान चालीसा लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तत्त्पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देश विदेश में विशेष ख्याति प्राप्त कलाकार राजेश पांडेय एवं उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुति दी गयी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...