लखनऊ 15 अप्रैल (CY न्यूज़) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सुशासन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक पुलिस थाने में आम जनता के लिए स्वच्छ वातावरण स्थापित किया जाए। जनसामान्य के बैठने एवं स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के साथ कठोर अभियान चलाया जाए। थाने को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण के कार्य किए जाएं। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि गोरखपुर के थाना राजघाट में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेकर पूरे थाना स्टाफ के साथ मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए स्थानीय जनता के सहयोग से थाना राजघाट परिसर के जीर्णोद्धार के लिए कार्य किया गया जिसके परिणामस्वरूप थाना परिसर का कायाकल्प हो गया। रणबीर मिश्रा द्वारा आगंतुक कक्ष, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सभी स्थानों को काफी अच्छे तरीके से व्यवस्थित एवं पुनर्निर्मित कराया गया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई काफी अच्छे तरीके से कराते हुए फूल पौधों से सुसज्जित किया गया जिससे थाने में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को स्वच्छता के साथ-साथ एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए महिला हेल्प डेस्क एवं महिला विश्रामालय का भी निर्माण कराया गया जिससे थाने पर आने वाली महिला आगंतुकों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment