Friday, 15 April 2022

पी.एम ने किया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ।

बोले-दस साल में रिकॉर्ड संख्या में देश को मिलेंगे डॉक्टर।

नई दिल्ली (एजेंसी) 15 अप्रैल (CY न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के भुज में के.के पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, देश को आने वाले 10 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य हो या सभी के लिए मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाने का प्रयास, देश को आने वाले 10 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने 'बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं' का अर्थ बताया और कहा कि ये केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं। वे सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा देती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और बेहतरीन इलाज मिलता है, तो उसका सिस्टम में विश्वास मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज व कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। आज इस क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिला है। यह अस्पताल लोगों को सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। दो दशक पहले, गुजरात में केवल 1100 सीटों वाले नौ मेडिकल कॉलेज थे। आज हमारे पास 36 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं, जहां 6000 सीटें उपलब्ध हैं।

डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं:

उन्होंने कहा कि, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...