Friday, 15 April 2022

रोडवेज बुलेट बाइक में टक्कर, बुलेट सवार दो युवक घायल

मेरठ/सरधना 15 अप्रैल (CY न्यूज़) मेरठ करनाल मार्ग पर नानू गंग नहर पुल के निकट रोडवेज के चालक ने लापरवाही और तेजी से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरधना के सी.एच.सी पहुंचाया गया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने रोडवेज को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सरधना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित गांव नानू निवासी सालिम तथा मारूफ बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी कार्य से जा रहे थे जैसे वह नानू गंग नहर के पुल के निकट तिराहे पर पहुंचे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस तथा बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस रोडवेज गाड़ी और चालक चांद मोहम्मद को अपने साथ थाने ले आई। सूचना पर रोडवेज अधिकारी कृष्ण पाल तथा रंजीत भी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस मेरठ से शामली जा रही थी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...