Friday, 15 April 2022

थाना जानी पुलिस द्वारा एम.आई.ईं.टी कालेज पर हुई निखिल की हत्या करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद।

मेरठ 14 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना जानी पर दिनांक 13.04.22 को वादी पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र स्वः कलीराम निवासी ग्राम शिकोहपुर थाना बडौत बागपत के द्वारा खुद के पुत्र निखिल छात्र बी.टेक एम.आई.ई. टी कालेज के साथ अभियुक्तगण (1).अभिषेक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मोदीनगर, (2). विभोर पुत्र प्रवीण कुमार निवासी रक्षापुरम गंगानगर मेरठ, (3).प्रिन्स कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ईशापुरम गंगानगर मेरठ, (4).आयुष त्यागी पुत्र नरेश कुमार निवासी नावला थाना मंसूरपुर मु.नगर, (5).आदर्श पुत्र दीनानाथ निवासी पोखर मिन्डी चौरी चौरा गोरखपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा मिलकर मारपीट करते हुये चाकुओ से घायल कर देना तथा अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुई, जिसके आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्व मु.अ.स 132/22 धारा 147/148/149/302/323 भादवि पंजीकृत कराया गया था। थाना जानी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त मे फरार अभियुक्तगण (1).अभिषेक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मोदीनगर, (2).विभोर पुत्र प्रवीण कुमार निवासी रक्षापुरम गंगानगर मेरठ, (3).प्रिन्स कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ईशापुरम गंगानगर मेरठ, (4).आयुष त्यागी पुत्र नरेश कुमार निवासी नावला थाना मंसूरपुर मु.नगर को अभियोग उपरोक्त की घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू खून से सना हुआ को बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया है। आलाकत्ल बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अभिषेक शर्मा उपरोक्त के विरुद्व आयुद्व अधिनियम की धारा 4/25 मे अभियोग पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:

1.अभिषेक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मोदीनगर जनपद गाजियाबाद। 

2.विभोर पुत्र प्रवीण कुमार निवासी रक्षापुरम गंगानगर मेरठ।

3.प्रिन्स कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ईशापुरम गंगानगर मेरठ। 

4.आयुष त्यागी पुत्र नरेश कुमार निवासी नावला थाना मंसूरपुर मु.नगर।

बरामदगी का विवरणः

01 अदद आलाकत्ल चाकू (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना जानी मेरठ।

2.उ.नि.सोनवीर सिह थाना जानी जनपद मेरठ।

3.उ.नि.रविन्द्र मलिक थाना जानी जनपद मेरठ।

4.का.1001 सतेन्द्र थाना जानी जनपद मेरठ।

5.का.2606 मुलायम सिह थाना जानी जनपद मेरठ।

6.का.2993 अंकुर मलिक थाना जानी जनपद मेरठ।

7.का.2351 तेजपाल सिंह थाना जानी जनपद मेरठ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...