Saturday, 16 April 2022

सेवा भारती ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती।

मेरठ 15 अप्रैल (CY न्यूज़) सेवा भारती मेरठ महानगर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का पर्व आई.एम.ए हॉल में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं परम पूजनीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व पुष्प अर्पित  कार्य की गई l कार्यक्रम में अध्यक्ष डा.संजय कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर मेरठ कॉलेज, मेरठ, मुख्य वक्ता ईश्वर दयाल, क्षेत्र प्रमुख धर्म जागरण समन्वय पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मुख्य अतिथि विनोद भारती महानगर संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि मयंक गुप्ता डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब, वरुण अग्रवाल, क्षेत्रीय संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सूर्य प्रकाश टोंक, कैलाश चंद शर्मा प्रांत अध्यक्ष, अनिल क्षेत्रीय संगठन मंत्री सेवा भारती, समाजसेवी समेत अन्य लोग  उपस्थित रहे। ईश्वर दयाल ने कहा  सबसे बड़े संविधान के निर्माता, नारी क़े मुक्तिदाता, पूरे देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था देने वाले, 32 डिग्रियां हासिल करने वाले तथा 9 भाषाओं के ज्ञाता इस सदी के सबसे विद्वान महामानव है। मुख्य वक्ता विनोद भारती ने कहा कोलंबिया यूनिवर्सिटी के विश्वव्यापी सर्वे में डॉक्टर अंबेडकर को विश्व का नंबर वन स्कॉलर बताया है यह भारत देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का विषय है। विशिष्ट अतिथि मयंक गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अकेले ऐसे भारतीय हैं जिनका पोट्रेट लंदन संग्रहालय में कॉल मार्क के साथ लगा है यह हम लोगों के लिए सिर ऊंचा करने का विषय है। विशिष्ट अतिथि वरुण अग्रवाल ने कहा तिरंगे में अशोक चक्र को स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिलाया तथा फैक्ट्रियों में मजदूरों के काम के घंटे 14 घंटे से घटाकर 8 घंटे कराएं, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बाबासाहेब अंबेडकर के पंचतीर्थ बनवा कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सच्चा सम्मान दिया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा.संजय कुमार ने कहा डा.बाबासाहेब आंबेडकर का सम्मान देश में ही नहीं विदेशों में भी है। डॉक्टर साहब की विद्वता से  प्रभावित होकर कई देशों की यूनिवर्सिटी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमाएं लगाई गई है।डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमाओं को देखकर विदेशी बच्चों को सिखाया जाता है कि इनकी तरह विद्वान बनो जैसे जापान की कोयासीन यूनिवर्सिटी, कनाडा टोरंटो की यॉर्क यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, अमेरिका की बोस्टेन स्थित बरेन्दिज यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी आदि कई अन्य यूनिवर्सिटी में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगाई गई हैं l कार्यक्रम में मेधावी छात्रों   जिन्होंने अपने अपने स्कूल में हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक पाए हैं  ऐसे विद्यार्थियों आदित्य, सलोनी, तानिया, विशाखा काजल, राधा, विपुल, नेहा, अंकुश, हर्ष, विवेक, निर्मल, अमित, लवली, कशिश, सिद्धार्थ, प्राची को सम्मानित किया। समाज में सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं राजकरण, अमित मूर्ति, स्वामी सोमदेव, साध्वी अनिता दास, सुनील कौशिक को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया 51 मेधावी छात्रों तथा 12 सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन महानगर अध्यक्ष छविन्दर सैनी ने किया तथा वंदे मातरम डा.मनोज जाटव, अमृत वचन सुंदरलाल भूरांडा, गायत्री मंत्र नरेश वैद्य, दीप स्तुति  जितेंद्र चंडालिया, भारत माता प्रणाम अक्षय, अतिथि परिचय डा.गौरव दत्ता, अतिथि तिलक सम्मान बहन शशि पटेल एवं बहन सावित्री ने किया। कार्यक्रम में मुकेश सैनी, दीपक सूद, पूजेश लोहरे, अशोक अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, सूरज, वी.के सूरी, नीरज शर्मा, विपिन सुधा बाल्मीकि, लक्ष्मी राघव वाल्मीकि व अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...