Friday, 22 April 2022

थाना जानी पुलिस द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

मेरठ 22 अप्रैल (CY न्यूज़) जानी जनपद मेरठ पर दिनांक 21.04.2022 को वादी गौरव कुमार पुत्र ऋषिपाल रसूलपुर धौलडी थाना जानी (मेरठ) द्वारा हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकडा को अभियुक्त शानू उर्फ साजिद पुत्र मुकीम निवासी रसूलपुर धौलडी के द्वारा फेसबुक पर जान से मारने की धमकी व गाली गलौच करने की पोस्ट करने के सम्बन्ध मे मु.अ.सं 147/22 धारा 507/504 भादवि 67 आई.टी एक्ट पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना जानी मेरठ मय का.2993 अंकुर मय का. 2991 रंजन सरोहा के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त शानू उर्फ साजिद पुत्र मुकीम निवासी रसूलपुर धौलडी थाना जानी जनपद मेरठ को  दिनांक 21.04.22 को दविश के दौरान गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त का नाम व पता:

शानू उर्फ साजिद पुत्र मुकीम निवासी रसूलपुर धौलडी थाना जानी जनपद मेरठ। 

गिरफ्तार करने वाली टीम:

1.प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना जानी मेरठ। 

2.का.2993 अंकुर  थाना जानी जनपद मेरठ। 

3.का.2991 रंजन सरोहा  थाना जानी जनपद मेरठ।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...