Friday, 27 May 2022

मेडिकल कॉलेज में सर्जरी कर गले से निकाली 15 सेमी लंबी गांठ।

गांठ से महिला को हो रही थी श्वास लेने में दिक्कत।


मेरठ 27 मई (CY न्यूज) मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के शल्य चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को नया कीर्तिमान स्थापित किया। चिकित्सकों की टीम में 55 वर्षीय महिला के गले से 15 सेमी लंबी गांठ (थायराइड ग्रंथि) निकालकर सफल ऑपरेशन किया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। प्राचार्य डा.आर.सी गुप्ता ने डा.विशाल सक्सेना, डा.विनीत धामा, डा.संगीता व उनकी पूरी टीम को साहसिक व सफल ऑपरेशन के लिये बधाई दी है।

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा.वीडी पांडेय ने बताया-बागपत निवासी महिला मरीज उर्मिला दो साल से गले की गांठ से पीड़ित थी। गले की यह गांठ काफी बड़ी होने की वजह से श्वास नली (ट्रेकिया) पर दबाव बना रही थी। इसने नली को एक तरफ धकेल दिया था। जिससे महिला को सांस लेने में भी काफी समस्या हो रही थी। यह मामला शल्य चिकित्सा विभाग के डा.विशाल सक्सेना, एनेस्थीसिया विभाग के आचार्य डा.विपिन धामा और डा.संगीता के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था उन्होंने बताया इस ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी चुनौती श्वास नली में ट्यूब डालकर मरीज को बेहोश करना था। गांठ के दबाव के कारण नली पूरी तरह से टेढ़ी हो चुकी थी। इससे मरीज की जान को खतरा भी बना हुआ था। हालांकि जोखिम को देखने के बाद एनेस्थीसिया टीम ने पूरी सावधानी, सतर्कता व सूझबूझ के साथ मरीज को बेहोशी की दवा दी। शल्य !चिकित्सकों की टीम ने गांठ का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसको निकालने में सफलता पाई। उन्होंने बताया गांठ के निकल जाने के बाद महिला की श्वास नली बिल्कुल सीधी हो गई है। अब महिला को श्वास लेने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया-महिला अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है और स्वस्थ है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...