Friday, 27 May 2022

वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज एवं वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन एक ओर ’’अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड’’ से सम्मानित।शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले एक दशक में किये गये शानदार ऐतिहासिक कार्यो के लिए ’’मोस्ट ट्रस्टीड यूनिवर्सिटी’’ (सबसे विश्वसनीय विश्वविद्यालय) के खिताब से नवाजा गया।

पिछले एक शैक्षणिक वर्ष में शिक्षा एवं वैश्विक महामारी कोविड में हजारो लोागे की जान बचाने एवं उच्च शिक्षा में नये मापदण्ड स्थापित करने के लिए आठ अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समेत अभी तक दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय अवार्डो से सम्मानित हो चुके है वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन।

डा.सुधीर गिरि को दुबई के एक पाँच सितारा होटल में आयोजित एक शानदार समारोह में 10 देशो के शिक्षाविदो की उपस्थिति में वहां के सुल्तान ने वेंक्टेश्वरा को ’’सबसे विश्वसनीय विश्वविद्यालय’’ का अवार्ड प्रदान किया। 

यह अवार्ड कोविड महामारी में कार्य करते हुए मारे गये चिकित्सको/पैरामेडिकल एवं नर्सिंग प्रोफेशनल्स को समर्पित-डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

इस इतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने एक शानदार समारोह आयोजित कर अपने दूरदर्शी चेयरमैन को दी हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं चेयरमैन डा.सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डा.राजीव त्यागी ने कहा कि हम अपने चेयरमैन विख्यात शिक्षाविद् के कुशल नेतृत्व शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नये कीर्तिमान गढ रहे है, ये अवार्ड/सम्मान शिक्षा एवं कोविड महामारी में शानदार कार्य करने वाले सभी ’’शिक्षा एवं स्वास्थ्य हीरोज’’ को समर्पित। 

मेरठ 27 मई (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि को पिछले सप्ताह दुबई के एक पाँच सितारा होटल में आयोजित ’’अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान’’ मिलने पर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित संस्थान प्रबन्धन एवं प्रशासन के लोगो ने समूह चेयरमैन के शानदार शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य कोर्यो की प्रशंसा करते हुए उनको इस अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड/सम्मान की शुभकामनाऐं दी। इस सम्मान समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी देेते हुए वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं चेयरमैन डा.सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डा.राजीव त्यागी ने बताया कि पिछले दो वर्ष में वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान डिजीटल/ऑनलाईन विश्वस्तरीय शिक्षा एवं अपने मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 5000 (पाँच हजार) से ज्यादा लोगो को कोविड का सफलतम उपचार देकर ठीक करने के लिए अभी तक राज्य सरकार/केन्द्र सरकार, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओ द्वारा डा.सुधीर गिरि को दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके है। 

वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि को बधाई देने वालो में कुलपति प्रो.पी.के भारती, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डा.राकेश यादव, डा.एन.के कालिया, डा.आर.एन सिंह, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, डा.राजेश सिंह, डा.एना ब्राउन, एचआर हेड शिव शंकर, प्रदीप कुमार, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, बृजपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...