मेरठ 27 मई (CY न्यूज) सेवा भारती मेरठ महानगर ने लार्ड बुद्धा लाइब्रेरी, संत रविदास मार्ग, भगवत पुरा मेरठ में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं दवाई वितरण का आयोजन किया। जांच कराने आए रोगियों को जिनके पास आधार कार्ड एवं मोबाइल था उन्हें भारत सरकार की सरकारी योजनाओं के अनुसार स्वास्थ्य कार्ड बना कर दिया गया। इस स्वास्थ्य कार्ड में उनकी बीमारियों का पूरा विवरण रहेगा जो भविष्य में इलाज कराने के लिए काफी उपयोगी होगा। स्वास्थ्य कार्ड के लिए आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ धनीराम, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अनिल क्षेत्रीय संगठन मंत्री सेवा भारती द्वारा भारत माता एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार निवासी भगवत पुरा द्वारा किया गया। शिविर में डा.नम्रता एवं डा.अमरदीप ने रोगियों की जाँच की तथा जीत सिंह अपर शोध अधिकारी भी उपस्थित रहें स्वास्थकर्मी सुनील कुमार ने दवाइयों का वितरण किया। मुकेश सैनी एवं राजकुमार ने सभी रोगियों के ब्लड प्रेशर की जांच की। डॉक्टर्स की टीम द्वारा बी.पी, बुखार, खांसी जुकाम, बदन दर्द, सिर दर्द, लूज़ मोशन, वोमेटिंग आदि बीमारों की शिकायत पर जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस क्षेत्र की आशा बहने विशाख एवं किशोरी उपस्थित रहीं। डा.मनोज जाटव चिकित्सा प्रमुख, सेवा भारती मेरठ महानगर ने बताया इस तरह के चिकित्सा शिविर अलग-अलग स्थानों पर पूरे भारत में सेवा भारती द्वारा लगाए जाते हैं तथा निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है, मेरठ महानगर में सेवा भारती द्वारा 17 चिकित्सा केंद्र भी चलाये जा रहें हैं। सेवा भारती सह चिकित्सा प्रमुख डा.गौरव दत्ता ने कहा जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए सभी लोगों को हर 6 महीने में अपने शरीर की सभी जांचे करानी चाहिए। मेरठ महानगर में सेवा भारती के कार्यों के विषय में विपुल सिंहल द्वारा बताया गया। धनीराम क्षेत्रीय सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा की सेवा भारती द्वारा निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। यह कार्य भी एक महत्वपूर्ण कदम है। समाज को स्वस्थ रखने के लिए सेवा भारती प्रतिबद्ध है। सच्ची भावना के साथ हम रोगियों की सेवा आगे भी जारी रखेंगे। शिविर में करीब 192 लोगों ने अपनी चिकित्सीय जांच कराई तथा दवाई प्राप्त की। भगवत पुरा निवासियों ने इस शिविर की भूरि भूरि प्रशंसा की। शिविर में अशोक अग्रवाल, सतीश, नरेश वेद, सुंदरलाल भुरंडा, मयंक गुप्ता, वरुण अग्रवाल, दीपक सूद, आचार्य जितेंद्र चंडालिया, सौरभ कुमार, सतीश चंद्रा, मुकेश सैनी, गौरव प्रजापति, सूरज, विजया गर्ग, सुनील क़कड़ आदि सेवा भारती कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...


No comments:
Post a Comment