मेरठ 04 मई (CY न्यूज) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 68वें हफ्ते का आयोजन संस्था के सम्मानित सदस्य संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अन्तर्गत संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट के सहयोग से संस्था सदस्यों ने ब्रह्मपुरी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर केले का प्रसाद के रुप में वितरण करने के साथ पानी का भी वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया। इस अवसर पर पंडित अश्वनी कौशिक, प्रशान्त कौशिक, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, अनुपम शर्मा, वत्सल कौशिक, विनायक शर्मा, रंजन शर्मा, मनीष शर्मा, संदीप शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



No comments:
Post a Comment