हापुड़ 04 मई (CY न्यूज) हापुड जनपद के ग्राम नानपुर में स्थित रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिक्षा विभाग में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था "भारतीय चिंतक व मूल्य आधारित शिक्षा"। कार्यक्रम का आयोजन विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष कॉलिज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ के संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रो विजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित करके किया। तत्पश्चात् सरस्वती वंदना के गायन पर कॉलिज की फैकल्टी कंचन शुक्ला ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय संगोष्ठी के विशिष्ट वक्ता के रूप में चौधरी शिवनाथ सिंह पी.जी कॉलेज माछरा के शिक्षा विभाग में कार्यरत ऐसोसिएट प्रो.डा.राकेश कुमार शर्मा, महान शिक्षाविद डी.पी.एम कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहसूमा मेरठ के प्राचार्य / निदेशक प्रो हरेन्द्र सिंह, जनशिक्षण संस्थान गाजियाबाद के डायरेक्टर डा.राजेन्द्र सिंह, स्कूल ऑफ एजुकेशन मोनाड विश्वविद्यालय हापुड के ऐसोसिएट प्रो.डा.महीप मिश्रा तथा के.डी कॉलेज सिमभोली के जंतु विज्ञान विभाग के ऐसोसिऐट प्रो.डा.अनिल कुमार रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न कॉलिजों के प्राचार्य व शिक्षक / शिक्षिकाएं भी संगोष्टी में उपस्थित रहे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो.विजय जायसवाल ने कहा कि बिना मूल्यों के व्यक्ति का जीवन व्यर्थ है। मूल्यविहीन शिक्षा सही मायने में शिक्षा नहीं कहलाती। हमें अपने छात्र/छात्राओं को अंहिसा, शान्ति, प्रेम, सादगी, निर्भयता स्वाध्याय एंव उत्तम आचरण जैसे मूल्यों की शिक्षा देनी चाहिए। डा. राकेश कुमार शर्मा ने पी.पी टी के माध्यम से मूल्यपरक शिक्षा की बात करते हुए कहा कि मूल्यों को आत्मसात किया जा सकता है। हमें स्वय की पहचान करते हुए बेहतर प्रबन्धन के साथ छात्रों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए । हमें विनम्रता, सहनशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रेम, सत्य, परोपकार सदाचार एव अंहिसा जैसे मूल्यों को अपनाना चाहिए। प्रो.हरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें नैतिक व मानवीय मूल्यों के साथ जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करके लोकतान्त्रिक समाज की स्थापना करनी चाहिए। संत ज्ञानेश्वर, नामदेव, शकराचार्य, तुलसी, सूरदास, गुरू रामदास, गुरू गोरखनाथ एंव चैतन्य महाप्रभु जैसे चिंतको ने सनातनी मूल्यों की शिक्षा पर बल दिया है। डा.राजेन्द्र सिंह ने कहा कि हम तो जन्म से ही मूल्यों एंव संस्कार जैसे वातावरण में पैदा हुए है हमें अपने बच्चों को मानव निर्माण व चरित्र निर्माण वाली शिक्षा देनी चाहिए। डा.महीप मिश्रा तथा डा.अनिल कुमार ने भी मूल्यों पर आधारित शिक्षा के विषय में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कॉलिज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति प्रारम्भ से ही मूल्यों पर आधारित रही है। हमारी शिक्षा व्यवस्था ‘वसुधैवकुटुम्बकम्' तथा सर्वे भवन्तु सुखिन: जैसे मूल मंत्रों पर आधारित है हमारे दर्शन में कहा गया है 'साविद्या या विमुक्तये'। गीता हमें निष्काम कर्म की प्रेरणा देती है। नैतिक व गानवीय मूल्यों के साथ अंतिम मूल्य संत्यम शिवम सून्दरम हमारी संस्कृति का सार है। मूल्यों की पृष्ठभूमि संस्कृति, धर्म और दर्शन ही है और आत्मसात किये गये मूल्य जीवन आदर्श बन जाते है। प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंट करके सम्मानित किया। प्राचार्य महोदय ने अपने सभी फैकल्टी मेम्बर्स व छात्र/छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय संगोष्ठी की सफलता का श्रेय उन्ही को दिया। संगोष्ठी में मंच का कुशल संचालन बी.एड की विभागाध्यक्षा डा.पूनम तेवतिया व बी.एस.सी कृषि के विभागाध्यक्ष डा.शुभम सिंह भाटी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कॉलिज के निदेशक डा.पवन तोमर फार्मेसी के प्रधानाचार्य जफर वसी. विकास मोहन, शैंकी त्यागी, मोनिका शर्मा, कविता रानी, रूचि शर्मा, ममता कोहली, बबीता, हरेन्द्र सिंह, अंकित कुमार, अश्वनी मिश्रा, रिंकेश कुमार, अनुज चौहान, दीपक गुप्ता, वसीम अकरम, डा.सरफराज, द्रक्षा नफीस मिथुन कुमार, राजकुमार वर्मा, प्रिया, हरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment