Wednesday, 4 May 2022

इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वाराशैक्षिक भ्रमण का हुआ आयोजन।


मेरठ 04 मई (CY न्यूज) मवाना खुर्द, मेरठ रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीते 2 मई को गृह विज्ञान विभाग द्वारा शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं ने महाविद्यालय की प्राचार्या डा.अनुप्रिता शर्मा के मार्गदर्शन में हरवंश डेरी मोहद्दीनपुर में विभिन्न प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट की कार्यविधि को समझा और जाना भी। इस प्रकार गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष निधि शर्मा के नेतृत्व में सभी छात्राओं ने मिल्क प्रोडक्शन कंपनी को एक-एक कर सभी स्टेप पर समझा और अपने सभी प्रश्न के उत्तर भी जाना शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर विशाखा शर्मा, सिया भिवानिया, पूजा सैनी, विजय राठी, मनीष चौधरी आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...