Thursday, 5 May 2022

पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की करोड़ों रुपये की संपत्ति को किया कुर्क।

मेरठ 04 मई (CY न्यूज) मेरठ और पश्चिमी उप्र का कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर तस्लीम की करोड़ों की संपत्ति पर बुधवार को लालकुर्ती पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर तस्लीम पुत्र हफीज निवासी मछेरान भूसामंडी मेरठ ही नहीं पश्चिमी उप्र का बड़ा मादक पदार्थ तस्कर है। जो दो दशक से नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। तस्कर तस्लीम का 25 फुटा रोड शानदार गार्डन में करीब एक करोड की कीमत का मकान है। इसके अलावा भूसा मंडी में भी उसका एक मकान है। इस मकान की कीमत भी डेढ करोड रुपये बताई जा रही है। बुधवार सुबह ए.एस.पी कैंट चंद्रकांत मीणा के नेतृत्व में लालकुर्ती थाना पुलिस रेलवे रोड पुलिस और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और सी.ओ ब्रह्मपुरी सहित तमाम अधिकारी तस्लीम के 25 फुटा रोड मोहल्ला शानदार गार्डन स्थित कोठी पर पहुंचे और उसको कुर्क करने की कार्रवाई की। इसके बाद रेलवे रोड और भूसा मंडी के मकानों में भी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। कुख्यात तस्लीम चरस गांजा अफीम जुआ सट्टा करने का माहिर अपराधी है। तस्लीम का नेटवर्क मेरठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के एन.सी.आर के जिलों में भी फैला हुआ है। मादक पदार्थ तस्कर तस्लीम अपना कारोबार भूसा मंडी और मछेरान से संचालित करता था।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...