मेरठ 04 मई (CY न्यूज) देश भर में लूट और चोरी के वाहनों को खपाने के लिए बदनाम मेरठ के सोतीगंज पर इन दिनों पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। पिछले दो दिन से प्रतिदिन ड्रोन उड़ाकर सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों के घरों पर तीसरी आंख से निगरानी की जा रही है। आज भी सोतीगंज में पुलिस ने ड्रोन उड़ाया। पुलिस ड्रोन के जरिए यह जानने की कोशिश की कहीं छतों पर चोरी के वाहनों के स्पेयर पार्ट्स तो नहीं जमा किए हैं। ए.एस.पी कैंट का कहना है कि ड्रोन को सोती गंज में समय-समय पर उड़ाया जाता रहेगा। इसके माध्यम से सोतीगंज में नजर रखी जा सकेगी। सोतीगंज में वाहनों का कटान पुलिस की सख्ती के कारण पूरी तरह से अब बंद कर दिया गया है। दशकों तक मेरठ का यह चोर बाजार सोतीगंज देश भर में लूट एवं चोरी के वाहनों के कटान के लिए कुख्यात रहा। मेरठ पुलिस अब तक वाहन कटान माफिया हाजी गल्ला और हाजी इलियास को जेल की चाहरदीवारी के पीछे भेज चुकी है। उसके बाद भी पूरे इलाके में वाहनों के कबाड़ का काम करने वालों पर पुलिस लगातार रख रही है नजर इसके लिए पुलिस समय-समय पर ड्रोन का उपयोग भी कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 28 जून (चमकता युग)। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के प्रबन्ध न...


No comments:
Post a Comment