Thursday, 5 May 2022

जानी में दो पक्षों में संघर्ष, दो व्यक्ति सहित डेढ दर्जन महिलाएं हिरासत में।

ईद पर बच्चों में कहासुनी व प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों ने एक दूस पर किया हमला।

मेेरठ 04 मई (CY न्यूज) जानी कला में ईद पर बच्चों में हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों द्वारा एक दूसरे पर हमले की घटना में आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनो पक्षों से दो व्यक्ति सहित करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के खिलाफ  निरोधात्मक कार्यवाही की है। मंगलवार की दोपहर को जानी कंला में पूर्व प्रधान साकिब व वर्तमान नूर मोहम्मद के पक्ष के बच्चों में खेलने को लेकर कहासुनी व मारपीट की घटना हो गयी थी। बच्चों में हुए विवाद को लेकर गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। यह विवाद मंगलवार को तो शांत हो गया लेकिन बुधवार सुबह दोनो पक्ष के दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने एक दूस पर ईट पत्थरों व लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें दोनो पक्षों से आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गये। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो व्यक्ति व 15 महिलाएं हिरासत में लेकर थाने पहुंची और सभी हिरासत में लिये गये लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही कर एस.डी.एम सदर के न्यायालय में भेज दिया। बताया गया है कि थाना पुलिस ने एसडीएम सदर से कडी कार्यवाही का आग्रह किया गया। पुलिस ने ईद पर रिश्तेदारी में आयी महिलाओं को नहीं बक्शा दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने मौके से पकडी डेढ दर्जन महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही की है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस ने ईद पर रिश्तेदारी में आयी महिलाओं को नहीं बक्शा। ग्रामीणों ने कहा कि उनका दो पक्षों में हुए झगड़े से उनका कोई वास्ता नहीं था।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...