लखनपुर पंचायत मे 752 मि.जु नंबर सरोवर का हुआ भूमि पूजन।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 02 मई (CY न्यूज़) जनपद औरैया ब्लॉक भाग्यनगर दिबियापुर नगर के समीप के कंचौसी मोड़ के पास प्लास्टिक सिटी लखनपुर में 752 नंबर का मिल जुला सरोवर का भूमि पूजन हुआ। ब्लॉक भाग्यनगर के खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल और शासन के आदेश पर अमृत महोत्सव का आव्हान किया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी अधिकारी पंचायतों एवं ब्लॉकों में सक्रियता से कार्य पर जुटे हुए हैं। जिसमें इसकी खुदाई का कार्य बड़ी तेजी से किया जायेगा। भूमि पूजन में ग्राम सचिव कल्पना शुक्ला, रेखा राजपूत, अनीता राजपूत, राकेश राजपूत, ओम प्रकाश, नंदराम मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कृषि राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह श्रीवास्तव पंचायत के लोगों को कृषि के बारे में जानकारी बताएं किसी कृषि चीजों के बारे में बताया कैसे खेती में उगाया हो गए। जिससे किसानों में अधिक संपन्नता और खुशहालीं आये।


No comments:
Post a Comment