Wednesday, 4 May 2022

विकास भवन में सी.डी.ओ शशांक चौधरी आई.ए.एस की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक का हुआ आयोजन।

मेरठ 04 मई (CY न्यूज) विकास भवन में सी.डी.ओ शशांक चौधरी आई.ए.एस की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक का आयोजन किया गया। एस.पी सिटी मेरठ विनीत भटनागर, ए.डी.एम सिटी दिवाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा, तथा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्रीबृजपाल सिंह मौजूद रहे। विष्णु दत्त पाराशर ने राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार पर सड़क की ओर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अनुरोध किया जिस पर सी.डी.ओ महोदय ने जल्द ही तारीख निश्चित कर वीडियोग्राफी कराते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही। विनोद त्यागी द्वारा जवाहर क्वार्टर गली नंबर 2 टायर वाली गली पेठ एरिया थाना लालकुर्ती क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के संबंध में निवेदन किया। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल द्वारा गढ़ रोड मेरठ स्थित डिग्गी चौक से आबू नाले तक सड़क के दोनों और नाले के निर्माण को कराए जाने के लिए निवेदन किया गया जिस पर सहायक नगर आयुक्त ने अवगत कराया की इस कार्य के लिए 3 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाया जा चुका है जिसकी उपलब्धता होने पर यह कार्य पूर्ण कराया जाएगा। संयुक्त व्यापार समिति के महामंत्री के विपुल सिंघल ने मेरठ शहर में सड़को पर घूम रहे आवारा गोवंश को गौशाला तक पहुंचाने हेतु निवेदन किया तथा आग्रह किया की रिठानी स्थित कुष्ठ आश्रम अथवा नवीन सब्जी मंडी स्थल में जगह देकर सामाजिक अथवा व्यापारिक संगठनों को गाय पालने हेतु जगह दी जाए ताकि आवारा पशुओं की देखभाल हो सके। विपुल सिंघल ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए पोल जो इस्तेमाल में नहीं है जैसे एल-ब्लॉक पल्लवपुरम फेज-2 कौशिक इंटरनेशनल स्कूल के सामने,  जय श्री पेठा भंडार सूरजकुंड रोड पर तथा गढ़ रोड सोहराब गेट बस अड्डे के सामने से इन पूल को हटाने का आग्रह किया और अवगत कराया कि इन पोल के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं और अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिलता है। नेहरू रोड पर संजीवनी पुस्तकालय के सामने बनी नगर निगम पार्किंग में वकीलों व व्यापारियों के लिए शौचालय बनाने का अनुरोध किया गया, नौचंदी मेला परिसर में सड़क बनाए जाने हेतु लगाई गई टाइल्स की गुणवत्ता की जांच कराने का अनुरोध किया गया। इस बैठक में विष्णु दत्त पराशर जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नवीन अग्रवाल अध्यक्ष संयुक्त व्यापार समिति, विपुल सिंघल महामंत्री संयुक्त व्यापार समिति, विनोद त्यागी सरावा, अकरम गाजी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, दीपक अग्रवाल, उमेंद्र चंद्र गुप्ता महामंत्री इंदिरा चौक व्यापार संघ, विनेश जैन, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...