औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 04 मई (CY न्यूज) गर्मी का सितम इन दिनों चरम सीमा पर है। करीब एक सप्ताह से मौसम के तीखे तेवरों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सुबह से ही तेज धूप से होने वाली तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया। भीषण गर्मी होने से लोग पसीने में भीग जाते हैं। उमस से लोगों को चिपचिपी गर्मी का भी अहसास हुआ। आलम यह है कि खुले में दो कदम चलना भी मुश्किल भरा साबित हो रहा है। बुधवार सुबह से ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। इससे सड़क पर चल रहे लोगों को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी का अहसास करा रही है। वहीं रुक-रुककर चल रही ठंडी हवा से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हवाएं तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत तो जरूर मिली। लेकिन तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने नहर को सहारा बनना पड़ा। बुधवार को सुबह से ही नहर में नहाने के नहर के पास बनी सीढ़ियों पर लोगों का तांता लग गया। नहर से नहाकर भीषण गर्मी और तेज धूप से बचाव कर लोग अपने निजी कार्यों को सुबह व शाम को निपटाने का प्रयास करने लगे। नगर व कस्बा के आशुतोष तिवारी (भूरा), अभय चौहान, ऋशु चौहान, मोनू सिंह, अभी भदौरिया, हर्षित गुप्ता (राधे), विकास गुप्ता, अनमोल गुप्ता, चिराग शुक्ला (तन्नु), पारस गुप्ता, रजनीश राठौर, विजय गौर (कालू), गोलू, कन्हैया, आदि के साथ आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने नहर में नहाते समय लुफ्त उठाया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...


No comments:
Post a Comment