Wednesday, 4 May 2022

प्लाट के रुपए न मिलने पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।

पीड़ित का कहना है, कि दे रहे जान माल की धमकी।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 04 मई (CY न्यूज) थाना दिबियापुर कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कंचौसी बाज़ार निवासी प्रशांत मिश्रा पुत्र बीरेंद्र मिश्रा ने समझौता के तौर पर अपना प्लाट 1,25000 रुपए में दिनांक 25/07/2021 को जसवंत पुत्र राम रतन को बेंचा था। जिसकी सारी रकम कंचौसी गाँव निवासी उमेश चौबे पुत्र मोतीलाल ने अपने पास रख ली थी। और कहा था कि इसी रुपये से कहीं और प्लाट दिलवा देंगे। लेकिन आज तक न कहीं प्लाट दिलाया और न ही रुपए वापस किये। और यह बोला था कि एक दो दिन बाद हमसे आकर अपने रुपए ले लेना। लेकिन आज तक हमारे रुपए दिये ही नहीं। पीड़ित प्रशांत मिश्रा ने कई बार अपने रुपए उमेश चौबे से मांगे तो झूठी दिलासा देकर लौटा देते रहे। अब तो रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना दिबियापुर औरैया एस.एच.ओ को शिकायती पत्र के माध्यम से दिनांक 30/03/2022 को दिया था। लेकिन थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। और फिर पुलिस अधीक्षक औरैया को दिनांक 02/05/2022 को दिये शिकायती पत्र में अपने रुपए वापस कराने की गुहार लगाई है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...