Wednesday, 4 May 2022

नालंदा विद्यापीठ में भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठा आकाश।


मेरठ 03 मई (CY न्यूज) नालंदा विद्यापीठ पल्लवपुरम फेज 2 के पी.पॉकेट स्थित नालंदा विद्यापीठ मे मंगलवार को अक्षय तृतीया तथा  भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड का पाठ भगवती मंडली द्वारा किया गया। इस अवसर पर नालंदा विद्यापीठ के दस बाल चित्रकारों को परिवर्तन संस्था द्वाराप्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परिवर्तन संस्था के निदेशक डा.नरेंद्र टोंक ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित रविंद्र शर्मा का उपस्थित जनों द्वारा माल्यार्पण तथा तथा पटका पहना कर अभिनंदन भी किया गया। उन्होंने सभी कोअक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के जन्म उत्सव की शुभकामना दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित द्वारिका प्रसाद बहुगुणा ने की तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रमेंद्र सागर तथा यशस्वी टोक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका तथा भाजपा नेत्री मीरा सिंह, के.डी शर्मा, मीनू शर्मा, रेनू शाह, आर.एन तिवारी, पवन वशिष्ठ, राकेश शर्मा, हेमकला वशिष्ठ, उमा भारद्वाज, नीना टॉक, अभिषेक तिवारी और बिक्की पंजाबी इनका भी सम्मान किया गया। कीर्तन मंडली की मुख्य गायिका दीपा पांडे, रजनी जोशी, सुशीला व ढोलक वादक दिनेश कुमार के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड द्वारा वातावरण राममय हो गया और वातावरण  श्रीराम के जयघोष गूंज उठा। प्रसाद वितरण और महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...