Sunday, 1 May 2022

जागृति विहार मंडल में माइक्रो डोनेशन कैंप का आयोजन।



मेरठ 01 मई (CY न्यूज़) जागृति विहार मंडल में माइक्रो डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अभियान के अंतर्गत जिसमें अतिथि एम.एल.सी एवं प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी रहे। जागृति विहार मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक लोकेश ठाकुर, मंडल महामंत्री अनिल राज कौशिक एवं मंडल महामंत्री नरेंद्र चौधरी, आई.टी संयोजक गौरांग शर्मा एवं प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य और जागृति विहार मंडल के सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। कैंप में जागृति विहार के लोगों की विशेष भागीदारी रही जिसमें हमने 200 से 300 के बीच माइक्रो डोनेशन जागृति विहार के निवासियों से कराया। साथ में रहे नरेश गुर्जर, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, अंकित भारद्वाज, राजेश और अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन जागृति विहार मंडल उपाध्यक्ष लोकेश ठाकुर कार्यक्रम संयोजक के द्वारा किया गया और यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...