Monday, 30 May 2022

हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हा दुल्हन के खिलाफ एफ.आई.आर, जांच के बाद होगी गिरफ्तारी।

मेरठ 30 मई (CY न्यूज) अपनी ही शादी में हर्ष फायरिंग करने वाली दुल्हन और दूल्हे को पुलिस ने चिहिंत कर लिया है। दोनों की मवाना कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में एस.पी देहात ने बताया कि एफ.आई.आर मवाना थाने में दर्ज की गई है। वायरल वीडियो की जांच के बाद दुल्हा-दुल्हन को गिरफ्तार किया जाएगा। मेरठ में एक नवयुगल ने अपनी शादी में विदाई के दौरान दुल्हन और दूल्हे द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए दूल्हा और दुल्हन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई तो पाया गया कि यह मवाना कस्बे का है। इसमें दूल्हा और दुल्हन के खिलाफ मवाना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की जांच के बाद दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...